अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Zarifnagar News: बाइक से दिल्ली जाते समय डंपर ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत चालक गंभीर रूप से घायल

On: November 15, 2026 9:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Zarifnagar News: बाइक से दिल्ली जाते समय डंपर ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत चालक गंभीर रूप से घायल

मृतक थाना कोतवाली क्षेत्र जरीफनगर के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी, घटना से परिवार में बच्चा कोहराम

सात माह पूर्व हुई थी गीता के साथ शादी

सहसवान।थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी सुमित पुत्र अतर सिंह 21 वर्ष अपने ग्राम के ही मित्र हरिओम पुत्र चंद्रपाल के साथ बाइक से शनिवार की शाम 6:00 बजे के लगभग अनूप शहर जहांगीराबाद होते हुए दिल्ली जा रहा था जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी बाइक पर पीछे बैठा सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक हरिओम घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुमित को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जनपद बुलंदशहर तथा हरिओम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद भेजा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सुमित द्वारा घर पर की गई अंतिम काल पर परिजनों को मामले की जानकारी दी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।तथा उसकी पत्नी जिसकी सात माह पूर्व ही गीता के साथ शादी हुई थी वह बेहोश हो गई।सुमित की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया तथा भारी तादाद में ग्रामीण परिजन रिश्तेदार सुमित के आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।पोस्टमार्टम के बाद सुमित के शव को पैतृक आवास लाया जा रहा है।जहां देर शाम मालपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है।परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment