अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: पाकिस्तानी मुक्केबाज को धूल चटाकर पैतृक गांव पहुंचे अदनान अहमद, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

On: November 16, 2026 5:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: पाकिस्तानी मुक्केबाज को धूल चटाकर पैतृक गांव पहुंचे अदनान अहमद, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

बदायूं।दुबई में पाकिस्तान के मुक्केबाज को हराने वाले बदायूं के अदनान अहमद आज सोमवार को पैतृक गांव रमजानपुर पहुंचे। ग्रामीणों और प्रशंसकों ने फूल-मालाओं, बैंडबाजे और आतिशबाजी के बीच उनका स्वागत किया। अदनान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में देश का प्रतिनिधत्व करना उनके लिए गर्व की बात है।

दुबई में आयोजित मुक्केबाजी मुकाबले में पाकिस्तान के मुक्केबाज को पराजित कर अदनान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनकी जीत की खबर से गांव और क्षेत्र के लोग पहले से ही उत्साहित थे। अदनान के पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। बैंडबाजे की धुन और आतिशबाजी के बीच लोगों ने उनका स्वागत किया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और हर कोई अदनान के साथ तस्वीर खिंचवाने तथा उन्हें बधाई देने के लिए उत्सुक रहा।

दरगाह और शिव मंदिर में माथा टेककर लिया आशीर्वाद:-स्वागत समारोह के बाद अदनान हजरत गंज शरीफ की दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेककर दुआ मांगी। इसके बाद वह शिव मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अदनान ने गांव के लोगों से मिले प्यार, सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस अपनापन और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया है, वह उनके लिए बेहद खास है। गांव के लोगों का प्यार और समर्थन उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।अदनान ने कहा कि खेल के मैदान में देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा हमेशा ऊंचा रहेगा और देश के लिए जीत हासिल करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।गांव के लोगों से मिले सम्मान को उन्होंने अपनी ताकत बताते हुए सभी का धन्यवाद किया।इस अवसर पर मुशीरुद्दीन सत्तार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment