अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देहरादून मुठभेड़: गौतस्कर से पुलिस की भिड़ंत, आरोपी इरशाद घायल, साथी शमीम फरार

On: November 15, 2026 3:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजधानी देहरादून में गौकशी और गौतस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई के दौरान शनिवार देर रात थाना प्रेमनगर क्षेत्र के ठाकुरपुर रोड स्थित टी-स्टेट के पास पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक शातिर आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार देर रात ठाकुरपुर रोड पर टी-स्टेट के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों रुकने के बजाय पुलिस को पिस्तौल दिखाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इस दौरान दरू चौक से मीठीबेरी की ओर टी-स्टेट क्षेत्र में पहुंचने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

घायल आरोपी की पहचान, साथी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी की पहचान इरशाद पुत्र मोहम्मद जमशेद, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खजुनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान शमीम पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम गंदेबड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें टी-स्टेट क्षेत्र में कांबिंग कर रही हैं।

इसी महीने की गौकशी में शामिल होने का शक

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घायल इरशाद ने इसी माह थाना प्रेमनगर क्षेत्र के टी-स्टेट और बिधौली रोड पर गौकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में भी यही बात सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

मौके से तमंचा, बाइक और औजार बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूके-17-जे-0297, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक रस्सी भी बरामद की गई है। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देश के बाद दून पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्रों में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

रुद्रपुर में अस्पताल परिसर में हुई हत्या के मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की थी। Also read: रुद्रपुर जिला अस्पताल में हत्या, 12 घंटे में 3 गिरफ्तार

अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई कोर्ट ने आरोपियों के नार्को टेस्ट का आदेश दिया है। Also read: अंकिता भंडारी केस में नार्को टेस्ट का आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment