अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand news-अंकिता भंडारी केस की होगी CBI जांच

On: January 9, 2026 7:35 PM
Follow Us:
Uttarakhand news
---Advertisement---

Uttarakhand news-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी केस में CBI जांच की सिफारिश की है। सीएम धामी ने कहा कि यह पूरे केस में इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य सरकार ने शुरू से लेकर अंत तक निष्पक्षता, पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ न्याय सुनिश्चित किया है। साथ ही हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही कुछ ऑडियो क्लिप्स के संबंध में भी अलग–अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिन पर जांच की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

बहन और बेटी थी अंकिता- सीएम धामी
सीएम धामी ने दो टूक कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है। किसी भी तथ्य या सबूतों की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं थी, बल्कि वह हमारी भी बहन और बेटी थी।

पीड़िता के परिजनों से सीएम ने की मुलाकात
सीएम ने जानकारी दी कि हाल ही में उन्होंने स्वयं स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता से मुलाकात की, जिसमें बातचीत के दौरान उन्होंने मामले की CBI जांच कराए जाने की मांग की है। सीएम ने कहा कि स्वर्गीय अंकिता के माता–पिता के इस अनुरोध और उनकी भावनाओं का पूर्ण सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने इस प्रकरण की CBI से जांच कराने का निर्णय लिया है।

अंकिता भंडारी को मिलेगा न्याय- सीएम धामी
सीएम धामी ने एक बार फिर दोहराया कि राज्य सरकार पहले भी न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। आगे भी पूरी दृढ़ता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पबद्ध रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा; मांगी दीर्घायु की कामना

Uttarakhand में सरकारी खरीद में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, मुख्य सचिव ने BIS मानकों के पालन के दिए निर्देश

उत्तरकाशी में CM Dhami का बड़ा ऐलान, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनेगा; 35 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Uttarakhandमें मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप

Uttarakhand में दुग्ध उत्पादन व्यवसाय से जुड़े छोटे किसानों के लिए राज्य सरकार एक विशेष पहल शुरू करने जा रही

Dehradun Triple Murder: देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपति समेत घरेलू सहायिका की हत्या, आरोपी हिरासत में

Leave a Reply