धू-धू कर जली कार, कार चालक शाहजेव ने कूदकर बचाई जान, कार सम्भल दिशा से गजरौला की आ रही थी
समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
Amroha जनपद के हसनपुर-गजरौला मार्ग पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले का रूप धारण कर चुकी थी। कार चालक शाहजेव ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
amroha news:सिलेंडर बदलते समय लिकेज से लगी आग, रसोइया गीता के झुलसे हाथ
आग लगने के बाद हसनपुर-गजरौला हाईवे पर लगभग लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया पर आग बुझने तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

