अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तरकाशी में CM Dhami का बड़ा ऐलान, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनेगा; 35 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

On: October 7, 2026 6:58 PM
Follow Us:
उत्तरकाशी में CM Dhami का बड़ा ऐलान, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनेगा
---Advertisement---

उत्तरकाशी: CM Dhami ने उत्तरकाशी दौरे के दौरान पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा गया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों में जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपने सार्वजनिक जीवन का आधार बनाया है। सेवा ज्योति यात्रा इसी जनसेवा, राष्ट्रभाव और जनकल्याण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनधन योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

CM Dhami से मिले ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, युवाओं को दिया ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र

उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरती से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था। राज्य सरकार इस विजन को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ उद्योग, पर्यटन, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है, जबकि प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं। होटल की संख्या में करीब 25 प्रतिशत और होमस्टे में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। राज्य की तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य को लगातार चार वर्षों से मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का सम्मान मिला है। इसके साथ ही उत्तराखंड ने पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि भी हासिल की है।

CM Dhami चारधाम यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

CM Dhami ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस वर्ष अब तक 56 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी जिले में 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 50 योजनाओं का शिलान्यास किया गया था। इनमें से 26 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है, जबकि 24 योजनाओं पर काम जारी है।

उत्तराखंड में लागू हुए कई बड़े कानून

CM Dhami ने कहा कि उत्तराखंड देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य बना है। इसके अलावा राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, भू-कानून और नकल विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और सख्त नकल विरोधी कानून के चलते पिछले करीब पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं।

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर

CM Dhami पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के लिए बड़ा ऐलान करते हुए विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां शक्ति का यह पवित्र स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उत्तरकाशी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।

कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की घोषणा

CM Dhamiने गाजणा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी के उच्चीकरण की मांग का परीक्षण कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है और इसकी जल्द स्वीकृति के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

इसके अलावा डोडीताल, अवाना बुग्याल और हरि महाराज सौड़ बुग्याल के विकास एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को भी आगे बढ़ाने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का नाम पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने की घोषणा भी की।

CM Dhami ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को केवल लक्ष्य के रूप में नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों और दायित्वों में उतारना होगा। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण एवं केदार सिंह रावत सहित जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा; मांगी दीर्घायु की कामना

Uttarakhand में सरकारी खरीद में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, मुख्य सचिव ने BIS मानकों के पालन के दिए निर्देश

Uttarakhandमें मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप

Uttarakhand में दुग्ध उत्पादन व्यवसाय से जुड़े छोटे किसानों के लिए राज्य सरकार एक विशेष पहल शुरू करने जा रही

Dehradun Triple Murder: देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपति समेत घरेलू सहायिका की हत्या, आरोपी हिरासत में

Laksar Road Accident: लक्सर-पुरकाजी रोड पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर में 4 की मौत

Leave a Reply