अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand news-उत्तराखंड में हुआ कैबिनेट विस्तार, धामी की टीम में शामिल हुए 5 नए चेहरे

On: March 20, 2026 8:44 PM
Follow Us:
CM-dami
---Advertisement---

Uttarakhand news-उत्तराखंड में अगले चुनाव से पहले राजनीति हलचल तेज हो गई है। इसकी वजह है कैबिनेट का विस्तार। सीएम धामी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। 5 नए विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफा देने से कैबिनेट में कुल 5 सीटें खाली हो गईं थी।

उत्तराखंड में साल 2022 में विधान सभा चुनाव हुए थे। अब 2027 में चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हुआ है। इसमें 5 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इसमें खजान दास (देहरादून), मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग) और राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) से को मौका मिला है। सभी ने 20 मार्च को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली।

कितने हो सकते हैं मंत्री?
भारतीय संविधान के अनुसार, किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या, राज्य विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15% से अधिक नहीं हो सकती। उत्तराखंड में कुल 70 विधान सभा सीटें हैं। इस हिसाब से उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित केवल 7 मंत्री हैं, जबकि 5 पद खाली चल रहे थे।

अगले साल उत्तराखंड में विधान सभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में 70 सीटों पर चुनाव होने हैं। बीजेपी लगातार दो बार सत्ता हासिल कर चुकी है। अब देखना होगा कि इस बार जनता बीजेपी को हैट्रिक चांस देती है या फिर कांग्रेस की तरफ रुख करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड को PM मोदी की 12 हजार करोड़ की सौगात: CM धामी बोले- ‘अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत’

खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह में CM धामी बोले- ‘आपका बलिदान सदैव प्रेरणा देगा’

अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की खौफनाक हत्या: पत्नी और नाबालिग बेटी ने तकिये से घोंटा दम,

Uttarakhand news-उत्तराखंड में भालू ने वन दरोगा समेत 3 पर किया हमला, अब आदमखोर भालू को शूट करने का आदेश

Kedar Nath Yatra 2026: केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर- हेलीकॉप्टर से यात्रा हुई और भी आसान

Uttarakhand news-उत्तराखंड के किसानों की चमकेगी किस्मत: ITBP के जवान अब खाएंगे ‘पहाड़’ के ताजे फल-सब्जियां, ₹6 करोड़ की होगी अतिरिक्त आमदनी

Leave a Reply