अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand : मदमहेश्वर की डोली ओंकारेश्वर शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंची, भक्तों ने उमंग के साथ किया स्वागत

On: November 22, 2025 10:28 AM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

भगवान मध्यमहेश्वर की देव डोली के आगमन पर रावल भीमाशंकर लिंग ने मंगलचौंरी और ब्राह्मणखोली में पूजा-अर्चना संपन्न की और मदमहेश्वर जी की डोली को सोने का छत्र चढ़ाया। द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली अपने देव निशानों के साथ आज आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची।

 

Uttarakhand : 20 नवंबर से तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेला भी शुरू

 

18 नवंबर को मंदिर के कपाट बंद होने के बाद डोली गौंडार, रांसी और गिरिया होते हुए शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया और भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया।श्रद्धालुओं ने भंडारे का भी आयोजन किया। इस दौरान 20 नवंबर से तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेला भी शुरू हो चुका है।

 

Uttarakhand : मदमहेश्वर जी की डोली को सोने का छत्र चढ़ाया

आज भगवान मध्यमहेश्वर की देव डोली के आगमन पर रावल भीमाशंकर लिंग ने मंगलचौंरी और ब्राह्मणखोली में पूजा-अर्चना संपन्न की और मदमहेश्वर जी की डोली को सोने का छत्र चढ़ाया। श्रद्धालुओं, पुजारियों और स्थानीय जनता ने फूल वर्षा की।

 

Uttarakhand : श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई

सेना के बैंड सहित पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मंगल धुनों के बीच भव्य स्वागत किया। देव डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने दर्शन किये इसी के साथ शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply