UP Police:बदायूँ में प्लॉट में मिट्टी डालने के विवाद में युवक की हत्या,आरोपी को भी लगी गोली

UP Police बदायूँ।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक शुक्रवार रात 30 वर्षीय युवक साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी विपिन झा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसको भी गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

UP Police जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी साहिल प्लॉट में मिट्टी डालने का काम करता था।

वह शुक्रवार रात टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक एक डॉक्टर के प्लॉट में मिट्टी डलवा रहा था।इसी दौरान उसका साथी विपिन झा मौके पर पहुंचा। दोनों में विवाद हुआ।

 

UP Police इसी दौरान विपिन ने तमंचे से साहिल को गोली मार दी।

उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

Bajaj की धांसू Bike में मिल रहा Powerful इंजन, जानिए फीचर्स

Bajaj CT 125 X

Maruti की इस ज़बरदस्त SUV ने मार्किट में मचाया धमाल, जानिए फीचर्स

Maruti Suzuki Dzire

Dare to Dream Scheme:डी2डी 2.0 (2020) और डी2डी 3.0 (2021) सफलतापूर्वक आयोजित किए गए

Leave a Comment