अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Tigri ganga mela 2026:मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे लगभग 3500 पुलिसकर्मी , जिला पंचायत कराएगी 24 अस्थायी घाटों का निर्माण

On: November 5, 2026 7:22 PM
Follow Us:
Tigri ganga mela 2026:मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे लगभग 3500 पुलिसकर्मी
---Advertisement---

Tigri ganga mela 2026 | तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश, डीएम-एसपी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण

मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे लगभग 3500 पुलिसकर्मी, जिला पंचायत कराएगी 24 अस्थायी घाटों का निर्माण

पूरे मेला परिसर, प्रमुख रास्तों और मुख्य घाटों की जल से लेकर थल तक की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए की जाएगी

मुख्य सड़कों के साथ सभी सेक्टरों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण, महिलाओं के लिए पर्याप्त चेंजिंग रूम तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाएंगे बेहतर इंतजाम – जिलाधिकारी

Tigri ganga mela 2026 अमरोहा, 05 नवंबर 2026

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव ने आज तिगरी गंगा मेला स्थल का औचक निरीक्षण कर मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित ले-आउट का अवलोकन किया तथा मौके पर चल रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले की सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में युद्धस्तर पर पूर्ण कराई जाएं, ताकि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Tigri ganga mela 2026:स्टंट बाज कार के टायरों से कर रहे गुणवत्ता की जांच, वीडियो वायरल

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेला परिसर में विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित करने, सभी सेक्टरों की सड़कों का चौड़ीकरण कराने तथा आवागमन के रास्तों को सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा रोड एवं वीआईपी रोड का निरीक्षण करते हुए गंगा रोड के शेष कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को टेंट लगाने का कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वॉच टावरों पर सुरक्षित सीढ़ियों, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं निगरानी के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पूरे मेला परिसर में दिशा-सूचक एवं सूचना बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न सेक्टरों, घाटों, पार्किंग स्थलों एवं अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी हो।

 

 

पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव ने बताया कि तिगरी गंगा मेले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए लगभग 3500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र एवं आसपास के मार्गों पर निरंतर निगरानी रखी जाए। बाइक से स्टंट करने, हुड़दंग मचाने तथा सड़कों को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में संबंधित वाहनों को सीज करने सहित नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में आवागमन कर सकें। बताया कि पूरे मेला परिसर, प्रमुख रास्तों और मुख्य घाटों की जल से लेकर थल तक की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी (CCTV) के जरिए की जाएगी

 

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जिला पंचायत द्वारा 24 अस्थायी घाटों का निर्माण कराया जाएगा। महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। सभी सेक्टरों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी तथा आंतरिक सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा, जिससे मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके।

 

 

जिलाधिकारी ने बताया कि तिगरी गंगा मेले को धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए स्कूली बच्चों एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भव्य गंगा आरती का आयोजन भी कराया जाएगा, जिसके लिए वाराणसी से गंगा आरती कराने वाले पुरोहितों को आमंत्रित किया गया है।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि तिगरी गंगा मेला जनपद का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा, स्वच्छता एवं सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि मेला परिसर के सभी सेक्टरों में सड़क एवं मार्गों का चौड़ीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पर्याप्त संख्या में साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को रास्तों एवं घाटों सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर उसे जल्द से जल्द तैयार कराया जाए, ताकि जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

 

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी धनौरा श्री शैलेश कुमार दुबे सहित संबंधित विभागों एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment