अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम पर लगने वाले ऐतिहासिक मेला स्थल की सड़कें बनीं युवाओं के स्टंट का मैदान! स्टंट बाज कार के टायरों से कर रहे गुणवत्ता की जांच, वीडियो वायरल
Tigri ganga mela 2026:अमरोहा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा तिगरी मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेला स्थल पर सड़क निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसी बीच कुछ युवा अपनी कार और बाइकों के साथ मेला स्थल पर पहुंचकर सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
युवाओं का दावा तो सड़क की गुणवत्ता परखने का है, लेकिन उनका यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई गाड़ी तो कोई बाइक के टायरों से सड़क की मजबूती जांचता दिखाई दे रहा है। अब सवाल यह है कि सड़क की गुणवत्ता जांचने का यह कौन सा तरीका है? मजाकिया अंदाज में कहें तो ऐसे टेस्टिंग करने वाले युवाओं को यातायात पुलिस सम्मानित जरूर करे, लेकिन सड़क पर स्टंट करने वालों को यातायात नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए।

