अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ससुर के हत्यारोपी दामाद व उसके भाई को पुलिस ने जेल भेजा..

On: September 8, 2025 3:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ससुर के हत्यारोपी दामाद व उसके भाई को पुलिस ने जेल भेजा..

रविवार को दामाद व उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

वही चौथे आरोपी को पुलिस कर रही है तलाश

बदायूं। तारीख पर आए मोहम्मद मियां के साथ उन्हीं के दामाद गुलशबाब ने अपने भाइयों के साथ चार सितंबर को कचहरी परिसर में लात-घूंसों से मारपीट की थी।इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया था।रविवार को दामाद व उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।चौथे आरोपी को पुलिस तलाश रही है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव जतकी निवासी मोहम्मद मियां पुत्र अली जान की बेटी का दामाद से विवाद चल रहा था। बीते चार सितंबर को दोनों पक्ष सहसवान कचहरी में तारीख करने पहुंचे थे। सहसवान के ही गांव बाजपुर के रहने वाले दामाद गुलशबाब ने भाई शादाब, अल्ताफ, फिरोज ने ससुर मोहम्म्द मियां के साथ कचहरी परिसर में ही मारपीट कर दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने परिजनों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया था,जहां इलाज के दौरान मोहम्मद मियां की मौत हो गई थी। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। अभियुक्त अल्ताफ पुत्र शाकिर को पुलिस ने छह सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

रविवार को गुलशबाब व फिरोज को सात सितंबर को मोहउद्दीनपुर तिराहा पर तूबा फार्म हाउस के पश्चिमी गेट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अभियुक्त शादाब की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि अब तक तीन अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।एक अभियुक्त की तलाश जारी है। जल्द ही उसको जेल भेज दिया जाएगा।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply