अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- खेत की जुताई के लिए चालक से रिश्तेदार मांग कर ले गए ट्रैक्टर,अब ट्रैक्टर देने से कर रहे हैं इनकार नियत में आया खोट

On: January 29, 2026 9:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*खेत की जुताई के लिए चालक से रिश्तेदार मांग कर ले गए ट्रैक्टर*

#अब ट्रैक्टर देने से कर रहे हैं इनकार नियत में आया खोट#

*ट्रैक्टर स्वामी ने चार लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज*

सहसवान (बदायूं) थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर निवासी ध्रुव कुमार पुत्र वेदराम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ट्रैक्टर संख्या यूपी 24 बी एम 4829 का स्वामी है उसके ट्रैक्टर के लिए ग्राम का ही प्रदीप कुमार पुत्र गजराम चलाता है।

6 अक्टूबर वर्ष 2025 को सुबह 8: 30 बजे के लगभग ट्रैक्टर का चालक प्रदीप कुमार मेरे खेत पर कार्य कर रहा था की इसी बीच मेरे रिश्तेदार राधेश्याम, पुष्पेंद्र पुत्रगण अर्येन्द्र थाना उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोरा निवासी नीरज पुत्र प्रवीण थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम भुजपुरा टप्पा जामनी निवासी रजनीश पुत्र भगवानदास उसके ट्रैक्टर को बहला फुसला कर खेत पर काम करने के लिए मांग कर ले गए मेरे ट्रैक्टर चालक ने यह सोचते हुए की आपस में रिश्तेदार हैं खेत पर कार्य करने के लिए ट्रैक्टर को दे दिया। जब काफी समय निकल गया तो उपरोक्त लोगों ने ट्रैक्टर वापस नहीं किया तब मेरे पिता वेदराम ट्रैक्टर लेने के लिए राधेश्याम पुत्र आर्येंद्र के पास अपना ट्रैक्टर वापस करने के लिए गए तो उपरोक्त लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने ट्रैक्टर देने से इनकार कर दिया इससे लगता है कि उपरोक्त लोगों के मन में ट्रैक्टर किसी अन्य लोगों के हाथ बेचने की लालसा आ गई है।

पीड़ित ध्रुव कुमार के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!