अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- दबंगों ने पड़ोसी के मकान की बुनियाद में भरा पानी,पानी भरने से दीवार गिरी , दीवार गिरने की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित परिवार के साथ आरोपियों ने की मारपीट ,

On: August 4, 2025 7:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दबंगों ने पड़ोसी के मकान की बुनियाद में भरा पानी,पानी भरने से दीवार गिरी ,

दीवार गिरने की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित परिवार के साथ आरोपियों ने की मारपीट ,

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की माँग,

सहसवान(बदायूं) सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव लवेदपुर में दबंगों द्वारा पड़ोसी के मकान की बुनियाद में पानी भरने से दीवार भर भराकर गिर गई। मामले की शिकायत करने जब पीड़ित परिवार आरोपियों के घर पहुंचा तो उसके साथ दबंग परिवार ने की गाली गलौज मारपीट तथा जान से मार देने की दी धमकी,

पीड़ित जसराम यादव ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पड़ोसी पप्पू यादव दबंग प्रवृत्ति का परिवार हैं और आए दिन लड़ाई-झगड़े पर उतारू रहते हैं।जसराम के अनुसार, उनके मकान के बगल में धान का खेत है जिसमें पप्पू यादव लगातार पानी भर रहे थे और खेत का पानी मकान की बुनियाद में भर रहा था इससे मकान की बुनियाद कमजोर हो रही थी। जसराम ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन पप्पू यादव ने ध्यान नहीं दिया।शिकायत करने पर पप्पू यादव अपने परिजनों के साथ लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए। लगातार पानी भरने से बीती रात जसराम की मकान की दीवार गिर गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।पीड़ित ने सहसवान कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- टोटपुर कर्सरी के मजरा सुकर्रा में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर बना भवन बना जुआरियो शराबियों का अड्डा

Sahaswan news :- घर से सामान लेने गई नाबालिक भतीजी ,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

Badaun news :- थार वाहन से ट्रक में टक्कर मारने वाले भाजपा नेता के पुत्र के विरुद्ध सिपाही ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

Sahaswan news :- तालाब पर घायल अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति का एक गिद्ध

Sahaswan news :- खेत के चारों और खेत स्वामी ने लगाई थी प्रतिबंधित कटीले तार की बाड,बाड में छोड़ दिया था विद्युत करंट

Sahaswan news :- थाना मुजरिया पुलिस ने किया नेक काम,क्षेत्र में चारों तरफ हो रही है बल्ले बल्ले,गोवंशीय पशुओं को छोड़ने वाले स्वामियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply