अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-कूड़े वाली गाड़ी आ गई, कूड़ा डालो” कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों से अब नहीं सुनाई देती आवाज,  गृहस्वामिनी परेशान, सड़कों के बाहर डाल रही हैं कूड़ा, सड़कों पर लगे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर,

On: July 30, 2025 9:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

“कूड़े वाली गाड़ी आ गई, कूड़ा डालो”

कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों से अब नहीं सुनाई देती आवाज,

गृहस्वामिनी परेशान, सड़कों के बाहर डाल रही हैं कूड़ा, सड़कों पर लगे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान; (बदायूं) नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा नगर सहसवान को स्वच्छ एवं साफ रखने के उद्देश्य से कई वर्ष पूर्व नगर के मुख्य मार्गों एवं गली कूचों मोहल्ले में घरों का कूड़ा पालिका द्वारा कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए वाहनों पर प्रचार प्रसार के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए थे जिसमें रिकॉर्डिंग के द्वारा गृह स्वामियों के घरों के मुख्य द्वार पर पहुंचने से पूर्व चेतावनी के रूप में उन्हें सूचना दी जाती थी की कूड़े वाली गाड़ी आ गई कूड़ा ले आओ कूड़े वाली गाड़ी आ गई की आवाज सुनकर गृह स्वामी अपने अपने घरों में कूड़े दानों में रखे गए कूड़े को कूड़ा गाड़ी में डाल देते थे जिससे नगर की सफाई व्यवस्था कुछ हद तक दुरुस्त हो गई थी परंतु बीते तीन माह से नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा नगर में कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए ट्रैक्टर ट्राली छोटा हाथी इत्यादि वाहनों पर पालिका द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र लगवाए गए थे जिसमें रिकॉर्डिंग के मध्य से लोगों को सूचना दी जाती थी की कूड़ा गाड़ी आ गई है आप सभी अपने घरों का कूड़ा उपरोक्त कूड़ा गाड़ी में डाल दें गृह स्वामी अपने घरों में रखा हुआ कूड़ा उपरोक्त पूरा गाड़ी में डाल देते थे जिससे कूड़े के ढेर घरों के बाहर मुख्य मार्गों पर लगने कम हो गए और कुछ हद तक नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो गई जैसे-जैसे समय गुजरता गया कूड़े के वाहनों पर लगे हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र बंद होते चले गए जैसे-जैसे ध्वनि विस्तारक यंत्र बंद होते चले गए लोगों को कूड़ा गाड़ी के पहुंचने की जानकारी मिलनी बंद हो गई सड़कों पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगने प्रारंभ हो गए।

बताया जाता है की नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में कूड़ा उठाने के लिए जितने भी वाहन लगाए गए हैं सभी वाहनों से ध्वनि विस्तारक यंत्र (कूड़ा गाड़ी पहुंचने की जानकारी देने वाले) पूर्ण रूप से हटा दिए गए जिसके कारण पूरा गाड़ी घर पर पहुंचने की जानकारी गृह स्वामियों को नहीं मिल पा रही उनको जानकारी जब हो पाती है जब गाड़ी काफी दूर निकल चुकी होती है तब मजबूर होकर गृह स्वामी अपने कूड़े को सड़क के बाहर सड़कों पर डालने के लिए मजबूर हो जाते हैं नगर में कूड़े के ढेर प्रत्येक गली मोहल्ले कूचों में आपको प्रत्येक दिन देखने के लिए मिल जाएंगे जिससे नगर की सफाई व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है अगर पालिका के अधिकारियों ने कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्व की भांति लगाकर लोगों को कूड़े का वाहन पहुंचने की जानकारी देनी शुरू नहीं की तो जल्दी ही नगर में चारों तरफ कूड़े के देर ही ढेर दिखाई देंगे।

अब देखना है की नगर पालिका परिषद के अधिकारी डॉ राजेश कुमार कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर पूर्व की तरह लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्र कब तक लगबा पाते हैं अगर समय रहते उपरोक्त ध्वनि विस्तारक यंत्र कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर नहीं लगाए गए तो कुछ दिनों के बाद नगर सहसवान कूड़े का ढेर बना हुआ दिखाई देगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haldwani से दिल्ली आ रही बस NH-9 पर पलटी, दर्दनाक हादसे में 12 यात्री घायल

ग्राम विकास,पंचायत अधिकारी समन्वय समिति द्धारा ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की

ग्राम,पंचा,अधि,ग्राम वि,अधि समन्वय समिति द्धारा प्रांतीय आवाहन पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया

वक्फ रजिस्ट्रेशन में आ रही तकनीकी खराबी नहीं हो पा रहे वक्फ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन

Amroha news:पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांठ विधायक कमाल अख्तर ने मतदाता विशेष गहन पुननिरीक्षण (s i r) को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक हसनपुर मैरिज हॉल मैथिली गार्डन में की

मेरी एक करोड रुपये की बेईमानी करके तुम हो जाना बहुत बड़े आदमी,,,”ईश्वर तुम्हें तुम्हारे कर्म की सजा जरूर देगा,,,

Leave a Reply