अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-नगर क्षेत्र सीमा में प्रचार प्रसार के वास्ते बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग,बैनर फ्लेक्स स्वामियों को पालिका ने किए नोटिस जारी, प्रचार प्रसार स्वामियों में मचा हड़कंप, पालिका की आय मैं होने लगा इजाफा,

On: July 30, 2025 8:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर क्षेत्र सीमा में प्रचार प्रसार के वास्ते बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग,बैनर फ्लेक्स स्वामियों को पालिका ने किए नोटिस जारी,

प्रचार प्रसार स्वामियों में मचा हड़कंप, पालिका की आय मैं होने लगा इजाफा,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) नगर पालिका परिषद सीमा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य हाइवे मार्ग एवं अन्य मार्गों पर प्रचार प्रसार के वास्ते लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग्स बैनर फ्लेक्सी साइन बोर्ड इत्यादि लगाए जाने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शासनादेश के अंतर्गत ढाई दर्जन से ज्यादा प्रचार प्रसार स्वामियों को नोटिस भेजकर तत्काल शासनदेशों के मुताबिक निर्धारित फीस का भुगतान करने की निर्देश दिए हैं अन्यथा की स्थिति में प्रचार प्रसार सामग्री जप्त करने तथा बकाया निर्धारित फीस राजस्व कर में वसूली के लिए आरसी राजस्व कार्यालय तहसील सहसवान भेजने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी द्वारा बिना अनुमति के नगर पालिका की सड़कों पर प्रचार प्रसार सामग्री लगाने वाले स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है वही नोटिस मिलते ही कई प्रचार प्रसार स्वामी नगर पालिका परिषद पहुंच गए और उन्होंने प्रचार प्रसार के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना प्रारंभ कर दिया।

ज्ञात रहे उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगर पालिकाओं द्वारा अपने सीमा क्षेत्र में मुख्य मार्ग एवं अन्य मार्गों पर प्रचार प्रसार सामग्री लगाकर प्रचार प्रसार करने वाले लोगों से निर्धारित वसूलने के निर्देश दिए हैं।

अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने सहसवान नगर सीमा क्षेत्र के अंतर्गत बदायूं मेरठ राज्य मार्ग सहसवान कछला मार्ग, सहसवान

नाधा इस्लामनगर मार्ग, सहसवान बिसौली मार्ग तथा अन्य नगर के कई मार्गों पर नगर पालिका से बिना अनुमति के अनाधिकृत रूप से पांच दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा व्यापक रूप से प्रचार प्रसार सामग्री के बड़े-बड़े होर्डिंग, फ्लेक्सी, बैनर, बोर्ड, पंपलेट के अलावा अन्य प्रकार की सामग्री लगाई गई है जो पूर्ण रूप से अवैध है नगर पालिका परिषद शासनादेशों का उल्लंघन है इसलिए ढाई दर्जन से ज्यादा प्रचार प्रसार सामग्री उपरोक्त नगर पालिका सीमा क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर लगाकर प्रचार प्रसार करने वाले स्वामियों को नोटिस भेज कर तत्काल राजस्व धनराशि जमा करने की निर्देश दिए हैं अन्यथा की स्थिति में राजस्व राशि वसूलने के लिए नगर पालिका परिषद से प्रचार प्रसार स्वामी को बकाया राशि जमा करने के लिए आर सी राजस्व कार्यालय तहसील भेजकर वसूली कराई जाएगी।

नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा जैसे ही प्रचार प्रसार स्वामियों को नोटिस भेजे गए उन्होंने नगर पालिका परिषद पहुंचकर प्रचार प्रसार के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा पूर्व में निर्धारित दर, समय के हिसाब से राजस्व जमा करना प्रारंभ कर दिया है।

अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका परिषद की मुख्य मार्गों पर प्रचार प्रसार सामग्री लगाकर प्रचार प्रसार करने वाले स्वामियों से तत्काल नगर पालिका में पहुंचकर निर्धारित प्रचार प्रसार की राशि जमा करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply