सीएचसी देहगांव में प्रसव के दौरान एक और जच्चा की हुई मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर कांटा हंगामा,
मौके पर पहुंची पुलिस,
प्रसूता के पति ने जच्चा बच्चा केंद्र के कर्मचारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं) नगर पंचायत दहगवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा केंद्र पर प्रसव के लिए लाई गई प्रसूता की लापरवाही से किए गए प्रसब के दौरान ओटी रूम में ही मौत हो गई जबकि बच्चा सुरक्षित है घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली भारी तादाद में परिजन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाने के लिए हंगामा करने लगे मामले की जानकारी तत्काल थाना जरीफ नगर पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जैसे तैसे आक्रोशित परिजनों को शांत कराकर मृतका के पति द्वारा पीएम कराए जाने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मृतका के शव को सील करके पीएम को भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम सिरसा खुर्द निवासी आकाश शाक्य की 25 वर्षीय पत्नी ललिता को प्रसव पीड़ा के उपरांत प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिजन दहगवा लेकर रात 11बजे के लगभग लेकर पहुंचे ललिता के पति आकाश का आरोप है इस स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ कर्मचारियों ने दवाई के नाम पर ढाई हजार रुपए ले लिए तथा उन्हें पूर्ण रूप से आश्वासन दिया की सुरक्षित प्रसव हो जाएगा चिंता करने की कोई बात नहीं है जिस पर परिजन निश्चिंत होकर ललिता के प्रशब का इंतजार करने लगे सुबह 7:30 के लगभग ललित को साधारण प्रसव से एक पुत्र का जन्म हुआ पुत्र के जन्म होने के बाद ही अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण ललिता की हालत एक साथ बिगड़ गई और उसकी आनंन-फानन में मृत्यु हो गई।
मृत्यु की खबर जैसे ही परिजनों को लगी मौके पर मौजूद परिजनों ने मामले की जानकारी अपने परिचित रिश्तेदारों को दी जिस पर भारी तादाद में परिजन रिश्तेदार ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और हंगामा करने लगे परिजनों का आरोप था की ललिता की मृत्यु के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जिम्मेदार है उन्होंने सुरक्षित प्रसव का वादा किया था तथा उन्होंने मिठाई के नाम पर उनसे ढाई हजार रुपए भी जमा कर लिए ललिता की मृत्यु के लिए उपरोक्त स्वास्थ्य कर्मचारी ही जिम्मेदार हैं। स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा केंद्र पर हो रहे हंगामा की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया तथा जैसे तैसे आक्रोशित परिजनों का गुस्सा समझा बूझाकर शांत कराया।
ललिता के पति आकाश ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मृतक ललिता का पीएम कराये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया इस पर पुलिस ने मृतका के शव को सील करके जिला मुख्यालय पीएम के लिए भेज दिया जहां चिकित्सीय पैनल ने उसका पीएम किया पीएम करने के बाद मृतका के शव को परिजनों के लिए सौंप दिया है।

