मंदिर के पास खड़ा ट्राला अज्ञात चोर चोरी करके हुए फरार,
ट्रालस्वामी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान ( बदायूं) सहसवान की सीमा पर स्थित थाना कोतवाली उघैती क्षेत्र के ग्राम रायपुर कला निवासी शिशुपाल पुत्र श्रीनिवास ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम में शिव मंदिर के पास पंकज शर्मा पुत्र सोहनलाल के खाली पड़े प्लाट में उसने 5 बाई 7:30 फीट लंबा 3 लख रुपए की कीमत का एक ट्रैक्टर ट्राला खड़ा कर दिया था ट्राले के पास ही गांव के ही कई लोगों के कृषि यंत्र पड़े हुए थे परंतु बीती रात अज्ञात चोर ₹300000 की कीमत का उसका ट्राला चोरी करके ले गए।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध संख्या 120 धारा 303/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
