भूमाफियाओं ने महावा नदी की सरकारी भूमि पर किए गए वृक्षारोपण को किया नष्ट,
खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण करने गए विकास खंड कार्यालय के कर्मचारियों को भू माफिया ने दौडाया, जान से मार देने की दी धमकी,
(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान बदायूं थाना जरीफनगर क्षेत्र में महावा नदी की खाली सरकारी पड़ी भूमि पर ग्राम पंचायत क्षेत्र सलावतपुर द्वारा 5 जुलाई को वृक्षारोपण किया गया था काफी पड़ी खाली भूमि पर वृक्षारोपण करने के लिए ग्राम प्रधान तथा विकासखंड कार्यालय देहगवा का स्टाफ कर्मचारियों वृक्षारोपण करने के लिए जब सरकारी भूमि पर पहुंचा तो वहां ग्राम मदारपुर के बनवारी पुत्र रामलाल गौतम पुत्र बनवारी राकेश पुत्र टीकम सिंह कृपाल पुत्र राम बहादुर पहले से मौजूद थे जहां उन्होंने 5 जुलाई को मनरेगा योजना अंतर्गत किए गए वृक्षारोपण के वृक्ष भूमि से उखाड़कर नष्ट कर दिए तथा उन्होंने सरकारी भूमि पर वृक्षारोपण नहीं होने दिया वृक्षारोपण करने पर उन्होंने टीम के साथ मारपीट की तथा धमकी दी कि अगर दोबारा वृक्षारोपण करने की कोशिश की तो जान से मार देंगे।
पीड़ित ग्राम प्रधान नन्ही देवी पत्नी मुकेश कुमार ने मामले की जानकारी विकासखंड कार्यालय के अधिकारियों तथा तहसील के अधिकारियों को दी जिस पर तहसील सहसवान के अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम प्रधान नन्ही देवी ने आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान करने की धारा 2/3 के अंतर्गत मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
