अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- युवती को घर में अकेला पाकर मोबाइल से ली तस्वीर, एडिट करके सोशल मीडिया पर फोटो की वायरल,

On: July 17, 2025 7:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

युवती को घर में अकेला पाकर मोबाइल से ली तस्वीर,

एडिट करके सोशल मीडिया पर फोटो की वायरल, घटना से युवती हुई आहत,

युवती की दो माह बाद होने वाली है शादी,परिजन भयभीत, युवती खामोश,

पीड़ित की माता ने आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मेरी 17 वर्षीय पुत्री को घर में अकेला पाकर मोबाइल से उसके कुछ फोटो खींच लिए उपरोक्त फोटो को एडिट करके उन्हें सोशल मीडिया पर 28 जून को वायरल कर दिया जैसे ही उपरोक्त फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई मेरी पुत्री ने जब उनको देखा तो वह भयभीत हो गईं। पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि मेरी पुत्री की दो माह बाद शादी होने वाली है घटना से मेरी पुत्री आहत हो गई है तथा वह तरह तरह की बहकी बहकी बातें करती है। पीड़ित मां ने आशंका व्यक्त की है की कही उसकी पुत्री कोई घातक कदम ना उठा ले। वह दिन रात चिंता करती रहती है परिजन भी चिंता ग्रस्त हो गए हैं।

पीड़िता ने बताया कि अगर मेरी पुत्री ने कोई घातक कदम उठाया तो उसका जिम्मेदार राजपाल पुत्र गंगा सहाय निवासी गांव होगा। पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर आरोपी राजपाल पुत्र गंगा सहाय निवासी के विरुद्ध अपराध संख्या 138 एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध मामले की नामदर्ज रिपोर्ट लिखकर जांच प्रारंभ कर दी है!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply