अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- कहता है मेरे भाई को रख खुश तो तुझे रखूंगा खुश  इंजीनियर बताकर धोखाधड़ी से 5 वर्ष पूर्व कराया था निकाह दहेज के लिए पति, परिजन अब करते है प्रताड़ित 

On: November 17, 2024 6:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कहता है मेरे भाई को रख खुश तो तुझे रखूंगा खुश

इंजीनियर बताकर धोखाधड़ी से 5 वर्ष पूर्व कराया था निकाह

दहेज के लिए पति, परिजन अब करते है प्रताड़ित

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान: – दिल्ली की रहने वाली एक विवाहिता ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी कई लोग जिसमें महिलाएं भी थी आए तथा कहां की रिजवान अली इंजीनियर है मेरे पिता ने 16 अप्रैल वर्ष 2017 को मेरी शादी रिजवान अली से करा दी । शादी के बाद से ही रिजवान अली तथा उसके परिवार वाले मेरा उत्पीड़न करने लगे तथा अक्सर मेरे साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट एवं प्रताड़ित करते रहते हैं मेरा पति रिजवान मुझे दिल्ली में छोड़कर अपने घर वापस आ गया मैंने मामले की रिपोर्ट दिल्ली के संकेत थाने में भी दर्ज कर दी यही नहीं जानकारी मिली है कि उपरोक्त लोगों ने रिजवान अली को इंजीनियर बात कर मेरे पिता के साथ बहुत बड़ा झूठ बोला था रिजवान अली इंजीनियर नहीं है मेरा पति रिजवान अली खुले आम कहता है कि तू मेरे भाई को खुश रख तो मैं तुझे खुश रखूंगा वरना तुझे घर में ऐसे ही तड़पा तड़पा के मारूंगा मैं अपने ससुराल आई थी तो उपरोक्त लोगों ने मेरे साथ मारपीट कर मुझे घर से भगा दिया तथा कहा जब तक तू तथा तेरे परिवार वाले हमारी मांग पूरी नहीं कर देते तब तक तू इस घर में नहीं घुसेगी । पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने धारा 85, 115, 352 तथा दहेज प्रतिषेध की धारा 3/4 के अंतर्गत मामले की आरोपियों के विरुद्ध नाम जद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply