देहरादून। विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपत्नीक CM आवास में हवन-पूजन किया और नौ कन्याओं का पूजन किया। CM धामी ने कन्याओं के पांव पखारे और उन्हें भोजन परोसा, साथ ही मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की।
विजयादशमी के अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अहंकार, क्रोध और बुराई रूपी भीतरी रावण को जलाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का दीप जलाना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात करने की अपील भी की।
अन्य खबरें भी पढ़ें — खटीमा में CM धामी की जन सुनवाई और चम्पावत में CM धामी की ₹96 करोड़ की परियोजनाएं।

