देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई स्थित HNB उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को बड़ी सौगात दी। CM धामी ने यहां ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
इनमें ₹20.21 करोड़ की तीन योजनाओं — नया प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर और नक्षत्र वाटिका — का शिलान्यास हुआ, जबकि ₹34 लाख की दो योजनाओं — मुख्य द्वार और दंत चिकित्सालय — का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा और युवाओं के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। अन्य खबरें भी पढ़ें — सरकारी नौकरियों में 30% Mahila Aarakshan और खटीमा में CM धामी की जन सुनवाई।

