अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ पुलिस द्धारा किया गया दंगा नियंत्रण योजना का पुर्वाभ्यास…

On: March 10, 2024 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ पुलिस द्धारा किया गया दंगा नियंत्रण योजना का पुर्वाभ्यास…

बदायूँ।आगामी त्योहारों/लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के द्ष्टिगत शांति और सुरक्षा बनाए रखने एवं बलवाइयों/अराजकतत्वों से निपटने के लिए समस्त थाना पुलिस द्धारा दंगा नियंत्रण योजना का पुर्वाभ्यास किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के पर्यवेक्षण में आज जनपद के समस्त थानों द्वारा आकस्मिक परिस्थिति में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया गया।

जिसमें थानों के समस्त अधि0/कर्म0गण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने/शांति व्यवस्था बनाने आदि क्रियाकलापों के सम्बन्ध में बल्वा ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों को खदेड़ने, घायलों को अस्पताल ले जानें तथा बलवाइयों की गिरफ्तारी करने आदि का प्रदर्शन किया गया।

भीड़ को तितर बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध में जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।टियर स्मोक सेल व नेट आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इन हालातों में किस प्रकार प्रयोग किया जाये, की जानकारी दी गई ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में सिखलाए गए तरीकों से आकस्मिक परिस्थितियों का सामना किया जा सके।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply