अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : Rahul Gandhi

On: April 26, 2025 9:37 AM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

श्रीनगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में घायल और पीड़ितों से भी मुलाकात की।

Rahul Gandhi अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण

Rahul Gandhi ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि जो कुछ हुआ है, उसके पीछे समाज को विभाजित करने का विचार है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों की नापाक कोशिश को विफल करे।

कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यह एक भयानक त्रासदी है। मैं यहां के हालात जानने और मदद करने आया हूं। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस भयानक हमले की निंदा की है और वे राष्ट्र के साथ हैं। मैं घायल हुए लोगों में से एक से मिला हूं।

मेरा प्यार और स्नेह उन सभी लोगों के साथ है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। एक दिन पहले गुरुवार को हमने सरकार के साथ बैठक की और पूरे विपक्ष ने इस हमले की निंदा की।

Rahul Gandhi ने आगे बताया कि इसके साथ ही हमने सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई को पूरा समर्थन दिया है। जो कुछ हुआ है, उसके पीछे समाज को विभाजित करने का विचार है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों की नापाक कोशिश को विफल करे।

Rahul Gandhi और हमारी पार्टी उनका पूरा समर्थन करेंगे

यह दुखद है कि कुछ लोग कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों में हमारे भाइयों और बहनों पर हमला कर रहे हैं। हमें इस वक्त एकजुट होकर आतंकवाद को हराना है। इस घृणित काम से लड़ने और आतंकवाद को हमेशा के लिए हराने के लिए हमें एकजुट और साथ खड़ा होना होगा।

मैंने मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से भी मुलाकात की। उन्होंने मुझे घटना के बारे में जानकारी दी। मैंने उन दोनों को आश्वस्त किया है कि मैं और हमारी पार्टी उनका पूरा समर्थन करेंगे।

इस दौरान राहुल गांधी ने श्रीनगर में कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के नेताओं से कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। हमें जुड़े रहना है, नफरत और आतंक के खिलाफ डटे रहना है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply