अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बेटे के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर डीएम कार्यालय पहुंचा पीड़ित पिता, मानवाधिकार आयोग से लगाई गुहार

On: July 26, 2026 5:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पीलीभीत थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम हरहरपुर धुरा निवासी सोमपाल ने अपने बेटे के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को आयोग के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

सोमपाल ने बताया कि 1 जून 2026 को पुरानी रंजिश में गांव के ही सूरजपाल, अरुण, रामचन्द्र, नरेन्द्र, महेन्द्र और बन्टी ने उनके बेटे शिवकुमार की हत्या कर दी थी। 7 जून को उसका शव गन्ने के खेत में मिला था। इस संबंध में अमरिया थाने में मु.अ.सं.-153/2026 (धारा-103(1), 238 BNS) के तहत मुकदमा दर्ज है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की आरोपियों के साथ मिलीभगत है, जिसके कारण अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। सोमपाल ने ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर -अजय पाल पीलीभीत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply