अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News- विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र खड़गवंशी ने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की सुनीं जनसमस्याएं

On: July 26, 2026 7:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर- विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के पुत्र एवं विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र खड़गवंशी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और अन्य नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

देवेंद्र खड़गवंशी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क किया और समस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास, जनसेवा और लोगों की सुविधाओं के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास को कायम रखते हुए जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कैंप कार्यालय पर पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक प्रतिनिधि के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply