ग्राम समाज की भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद, हंगामे के बाद गांव में तनाव
बदायूं।फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और कथित रूप से क्षतिग्रस्त किए जाने पर आज मंगलवार सुबह हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। उसी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर एसपी देहात, एसडीएम और सीओ सहित तीन थानों की फोर्स पहुंच गई।अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अफसरों ने कहा कि बिना अनुमति किसी कीमत पर प्रतिमा आरक्षित भूमि पर स्थापित होने नहीं दी जाएगी। दोपहर तक ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के अफसरों के बीच वार्ता चलती रही। मौके पर तनाव की स्थिति बनी है।

गांव में तनाव की स्थिति:-ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों पर प्रतिमा को गिराने और क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया।इसके बाद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।अफसरों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया ने बताया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

