अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर में मस्जिद से चोरों ने इनवर्टर, बैटरी और स्पीकर चोरी कर वारदात कों दिया अंजाम

On: August 24, 2026 7:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा (हसनपुर) नगर में अज्ञात चोरों ने एक मस्जिद को निशाना बनाया। हैबतपुर बंजारा रोड, निकट सम्भल अड्डा स्थित शाह विलायत मज़ार के सामने वाली मस्जिद से चोरों ने इनवर्टर, बैटरी और स्पीकर चोरी कर लिए। यह घटना बीती रात घटित हुईं।

चोरों ने मस्जिद का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मस्जिद की देखरेख करने वाले मोहम्मद नासिर (निवासी मोहल्ला लालबाग, संभल अड्डा) ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। नासिर ने बताया कि मंगलवार सुबह तड़के लगभग 1:00 बजे जब वह मस्जिद में नहीं थे, तब चोरों ने वारदात की। सुबह करीब 5:00 बजे मस्जिद पहुंचने पर उन्हें वहाँ ताला टूटा हुआ पाया और सामान गायब मिला।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि शिकायत मिल गई है और पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस नें आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SHO कोमल तोमर को मिला DGP का ‘प्रशंसा चिन्ह’, SP ने किया सम्मानित

सावन के चौथे सोमवार पर चामुंडा मंदिर में पूजा एवं भंडारे में शामिल हुए नरेंद्र प्रताप राणा

बदायूँ में लोन के नाम पर जनसेवा केंद्र संचालक ने ठगे 31,500, पैसों के अभाव में बीमार पति ने तोड़ा दम

बदायूं दोहरा हत्याकांड: प्रारंभिक जांच में दोषी मिले इंस्पेक्टर और दरोगा, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

सहसवान की प्राचीन धरोहरों को पर्यटन स्थल बनाने की मांग,मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

प्राचीन धरोहर सरसोंता सूरजकुंड की जमीन को खाली कराकर भगवान परशुराम जी कॉरिडोर बनाकर सुंदरीकरण किया जाए : सिमरन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू शक्ति दल

Leave a Reply