अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बृजघाट पहुंचकर विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा का किया विसर्जन

On: September 20, 2026 5:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुरादाबाद के गांधी नगर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का रविवार को विसर्जन किया गया। प्रतिमा को श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया।

राजा राम की धर्मशाला के पास स्थित मंदिर में पहले आरती हुई और प्रसाद बांटा गया। इस विसर्जन यात्रा में इलाके के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
गणेश प्रतिमा को एक वाहन में सजाकर श्रद्धालु बृज घाट गंगा जी में विसर्जन के लिए निकले। इस दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु खूब नाचते-गाते दिखे।

गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और जमकर डांस कर अपनी खुशी जताई।
बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक, सभी में गणेश विसर्जन को लेकर काफी उत्साह था। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए गंगा जी की ओर बढ़े।

पूरे रास्ते उत्सव का माहौल बना रहा।
श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली मांगी। बृज घाट पहुंचकर विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने भावुक मन से गणपति बप्पा को विदाई दी और अगले साल फिर आने की कामना की।मुरादाबाद में डीजे की धुन पर गणेश प्रतिमा का विसर्जनरूबृजघाट में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को दी विदाई, पूरा माहौल भक्तिमय रहा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply