अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संभल : ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा, शादी के 15 दिन बाद जेवर और नकदी लेकर फरार, दलाल ने ऐंठे 1.25 लाख

On: September 20, 2026 5:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संभल: यूपी के संभल जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालूशंकर में एक महिला दलाल ने शादी कराने के नाम पर युवक के पिता से 1.25 लाख रुपये ठग लिए। शादी के महज 15 दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विधवा बताकर तय कराया था रिश्ता पीड़ित हरपाल (निवासी धनारी पट्टी बालूशंकर) के अनुसार, 10 जुलाई को मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के नरोदा गांव की रहने वाली एक महिला उनके घर आई थी। उसने बताया कि उसके पास एक विधवा महिला रहती है, जिसका 7 साल का बेटा भी है। दलाल महिला ने शादी का सारा खर्च और कन्यादान खुद करने की बात कहकर बदले में एक लाख रुपये की मांग की।

पंजाब में हुई शादी, दलाल ने लिए 1.25 लाख महिला की बातों में आकर हरपाल ने 50 हजार रुपये एडवांस देकर अपने बेटे गुलशन का रिश्ता पक्का कर लिया। इसके बाद वह 75 हजार रुपये और कपड़े लेकर पंजाब पहुंचे, जहां 2 अगस्त को राखी नाम की लड़की के साथ गुलशन की शादी करा दी गई। दलाल महिला ने ही कन्यादान किया, जिसके बाद हरपाल अपने बेटे और बहू को लेकर गांव लौट आए।

चाचा के साथ विदा होने के बहाने जेवर ले उड़ी दुल्हन शादी के महज 15 दिन बाद 17 अगस्त को दलाल महिला ने फोन कर हरपाल को बताया कि लड़की के चाचा उसे लेने आ रहे हैं। 19 अगस्त को नरोदा का ही एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और बहू राखी को अपने साथ विदा कराकर ले गया। आरोप है कि जाते समय लुटेरी दुल्हन घर में रखे सोने के कुंडल, मंगलसूत्र का गिट्टा, चांदी की पायल, चांदी के कड़े और कमरगुच्छा अपने साथ ले गई। इसके साथ ही वह भैंस लाने की बात कहकर 25 हजार रुपये नकद भी साथ ले उड़ी।

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित हरपाल ने धनारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवर-नकदी बरामद करने की गुहार लगाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply