समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (नौगावां सादात):- सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। 40 विधानसभा नौगावां सादात के गांव तेलीपुरा खालसा स्थित प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री एवं 40 विधानसभा नौगावां सादात से प्रबल दावेदार नरेंद्र प्रताप राणा ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भंडारे में सहभागिता की।
सावन के चौथे सोमवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान जयप्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधान सतीश चौहान, चरन सिंह सैनी, टेकचंद चौहान, जगदीश चौहान, करन सिंह चौहान, मास्टर शंकर शर्मा, यशपाल सिंह, रक्षपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने भंडारे में सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सावन के चौथे सोमवार पर आयोजित धार्मिक आयोजन को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की और धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

