अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गजरौला में भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव की  शोभायात्रा हुई सम्पन्न

On: July 26, 2026 5:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गजरौला। भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव के अवसर पर आज आर.पी. फार्म हाउस, गजरौला में आयोजित भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ फाजलपुर फाटक से हुआ। शोभायात्रा का शुभारम्भ पूर्व विधायक हरपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, शिक्षिका सुनीता देवी तथा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं हरी झण्डी दिखाकर किया।
शोभायात्रा गजरौला के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से पूर्ण अनुशासन, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ होकर आर.पी. फार्म हाउस पहुँची, जहाँ इसका विधिवत समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री दक्ष प्रजापति के जयघोष के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश कुमार प्रजापति तथा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश पाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शोभायात्रा का उत्कृष्ट प्रबंधन, अनुशासन और समन्वय प्रशंसनीय रहा। उन्होंने समिति द्वारा किए गए सुव्यवस्थित आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने वाले ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायी बताया।
उन्होंने शोभायात्रा को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग देने वाले पुलिस प्रशासन, मीडिया कर्मियों, स्वयंसेवकों एवं महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने सभी अतिथियों, समाज के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सभी के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक एवं सफल रूप से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर 39 विधानसभा विधायक राजीव तरारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहताश कुमार प्रजापति, सूर्य प्रकाश पाल राज्य मंत्री,डॉ उत्तम सिंह प्रजापति पूर्व विधायक हरपाल सिंह ब्लॉक प्रमुख पति जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, विवेक कुमार, नरेंद्र चौधरी,शिक्षिका सुनीता देवी, सपना प्रजापति, सुरेश प्रजापति,उमेश कुमार प्रजापति, विजयपाल कारीगर, योगेश पतराम सिंह प्रजापति, केमिस्ट रजनीश प्रजापति, इंजीनिय जोगेन्द्र सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय प्रजापति, दिनेश प्रजापति एकता सभा मुख्य महासचिव,श्याम प्रजापति सभासद, ठेकेदार सोनू प्रजापति गौरव प्रजापति, लोकेश प्रजापति,शिवकुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ हरज्ञान सिंह,डॉ राजीव शुक्ला,सोनिया प्रजापति महिला प्रमुख, मास्टर रूपकिशोर प्रजापति,सचिन प्रधान, अभी प्रजापति, डॉ जगदेव प्रजापति संपादक दैनिक दर्शन उजाला, उमेश प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply