अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul Gandhi अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण

On: April 23, 2025 7:20 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi अगले सप्ताह दो दिन के अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्राउन यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे। वे फैकल्टी सदस्यों और छात्रों से बातचीत भी करेंगे। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।

भाजपा को हराने का रास्ता गुजरात से निकलेगा: Rahul Gandhi

पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi 21 और 22 अप्रैल को अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे। वे वहां भाषण देंगे और यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों तथा छात्रों से बातचीत करेंगे।”

Rahul Gandhi 21 और 22 अप्रैल को अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे

उन्होंने कहा कि रोड आइलैंड जाने से पहले राहुल गांधी एनआरआई समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के पदाधिकारियों और सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल सितंबर में राहुल गांधी ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा की थी। अपनी यात्रा के दौरान Rahul Gandhi ने टेक्सास विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षा समुदाय से जुड़े लोगों से बातचीत की थी।

अमेरिका के टेक्सास में भारत में रोजगार पर बात करते समय Rahul Gandhi ने चीन की तारीफ करते हुए कहा था कि अमेरिका और पश्चिमी देश बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि चीन में ऐसा नहीं है। इसके पीछे चीन का वैश्विक उत्पादन पर हावी होना है। अभी पश्चिमी देशों में बेरोजगारी की समस्या है।

भारत में भी बेरोजगारी की समस्या है, लेकिन दुनिया के कई देशों में यह समस्या नहीं है। चीन में बेरोजगारी की समस्या नहीं है। वियतनाम में भी बेरोजगारी की समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि देश के चुनावों के बाद सब कुछ बदल गया है और अब डर नहीं लगता।

इसके अलावा Rahul Gandhi ने टेक्सास यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस के बीच वैचारिक संघर्ष है। भाजपा और आरएसएस का मानना है कि महिलाओं को अपनी पारंपरिक भूमिकाओं तक ही सीमित रखना चाहिए। इसके विपरीत हमारा मानना है कि महिलाओं को वह सारे काम करने की आजादी होनी चाहिए, जो वे करना चाहती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply