अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा को हराने का रास्ता गुजरात से निकलेगा: Rahul Gandhi

On: April 20, 2025 8:08 AM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

मोडासा (गुजरात): लोक सभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-भारतीय जनता पार्टी (आरएसएस-भाजपा) को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है और राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को पराजित करेगी।

गुजरात दौरे पर Rahul Gandhi, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की करेंगे शुरुआत

Rahul Gandhi ने गुजरात यात्रा के दूसरे और आखिरी दिन मोडासा में ‘संगठन सृजन अभियान’ अंतर्गत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हार का स्वाद चखायेंगे। श्री गांधी ने राज्य के पार्टी संगठन में योग्य व्यक्तियों को स्थान देने पर बल देते हुए कहा कि जिला इकाईयों के पदाधिकारी ऊपर से नहीं थोपे जायेंगे।

Rahul Gandhi ने कहा, “वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस-भाजपा को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है। गुजरात से ही कांग्रेस को उसकी विचारधारा मिली थी, महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे कांग्रेस के सबसे बड़े नेता इसी राज्य से थे। उन्होंने कहा कि गुजरात कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है, वे यहां विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।”

कांग्रेस नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हम सभी के संकल्प और आत्मविश्वास से हर चुनौती का साहस के साथ सामना करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, शक्ति सिंह गोहिल, अमित चावड़ा, शैलेश परमार, तुषार चौधरी, मधुसूदन मिस्त्री, भरत सोलंकी, शिव डहरिया, लालजी भाई देसाई, कमलेंद्र सिंह सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि आरएसएस-भाजपा और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई है। पूरा देश इस बात को जानता है कि आरएसएस-भाजपा को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देना मुश्किल काम नहीं है। कांग्रेस यह काम पूरा करके रहेगी।

Rahul Gandhi देश में बेरोजगारी और आर्थिक असमानता बढ़ रही

केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए श्री गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी और आर्थिक असमानता बढ़ रही है। केंद्र सरकार कुछ चुनिंदा अरबपतियों को देश की संपत्ति सौंप रही है। Rahul Gandhi ने अडानी और अंबानी का नाम लेते हुए कहा कि वो जो भी चाहते हैं, उन्हें वह सब मिल जाता है और गुजरात समेत पूरे देश की आम जनता बस देखती रह जाती है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं की योग्यता और क्षमता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘रेस के घोड़े’ और ‘बारात के घोड़े’ के बीच अंतर होता है। पार्टी के संगठन में अब लोगों को योग्यता के अनुसार समूचित दायित्व दिया जायेगा।

श्री गांधी ने संगठन के कार्य में विकेन्द्रीकरण पर बल देते हुए कहा कि जिला कांग्रेस इकाई को अहमदाबाद से नहीं, बल्कि जिले से ही चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों को अधिक जिम्मेदारी और ताकत दी जाएगी। अब जिला अध्यक्षों का चयन जमीनी नेताओं की सलाह से होगा, न कि ऊपर से थोपा जाएगा।

Rahul Gandhi ने कहा कि पार्टी उन लोगों को मजबूती देना चाहती है, जिनकी पकड़ बूथ पर है। उन्होंने संगठन और चुनाव लड़ने वालों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अब संगठन यह तय करेगा कि चुनाव कौन लड़ेगा। उन्होंने इसे पार्टी का पायलट प्रोजेक्ट बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply