अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इलेक्शन कमीशन के आदेश के बाद Kejriwal की सुरक्षा से हटाई गई पंजाब पुलिस

On: January 24, 2025 12:00 PM
Follow Us:
Punjab Police removed from Kejriwal's security after Election Commission's order
---Advertisement---

नई दिल्ली- दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आप सुप्रीमो अरविंद Kejriwal की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस को हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की हिदायतों के बाद यह फैसला लिया गया है।
जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा से इलेक्शन कमीशन की हिदायतों पर पंजाब पुलिस हटा दी गई है। सीएम भगवंत मान और अरविंद Kejriwal की थ्रेट बारे में हमें रिपोर्ट आती रहती हैं। जिसे हम समय-समय सिक्योरिटी एजेंसी को बताते हैं। वहीं, अब हम अपनी जानकारी दिल्ली पुलिस को शेयर करेंगे।

छात्रों से Arvind Kejriwal ने किया ये वादा, कहा-फिर से सरकार बनने पर…

 

 

 

 

 

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पिछले समय में कहा था कि अरविंद Kejriwal दिल्ली के पूर्व सीएम हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा का जिम्मा उनके पास ही रहेगा। दूसरी तरफ दो दिन पहले ही भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में पंजाब नंबर की गाड़ियों पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में हजारों की संख्या में पंजाब नंबर की गाड़ियां मौजूद हैं, उनमें कौन लोग हैं। दूसरी तरफ 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारी चल रही है। प्रवेश वर्मा ने सवाल खड़ा किया कि पंजाब की गाड़ियों में आखिर क्या ऐसा किया जा रहा है, जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने इसका जवाब दिया था। साथ ही इसे पंजाबियों का अपमान बताया था।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply