PMGSY: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में 2645 गांवों को जोड़ते हुए 9500 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के प्रथम चरण में 1370 किलोमीटर लंबाई की 212 सड़कों की डीपीआर को मंजूरी दी जा चुकी है और इन पर कार्य प्रगति पर है।
PMGSY: सचिवालय में हुई योजना की समीक्षा बैठक
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में पीएमजीएसवाई की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि योजना के अंतर्गत कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और प्रगति में तेजी लाई जाए।
PMGSY: इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर विशेष निर्देश
मुख्य सचिव ने विशेष रूप से पिथौरागढ़ के दुर्गम क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ गांव ऐसे हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के लिए पहले सड़क बनाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे दूरस्थ गांवों की सूची तैयार कर पीएमजीएसवाई के अंतर्गत इन्हें जोड़ने की दिशा में होमवर्क और अग्रिम कार्यवाही की जाए।
Uttarakhand Panchayat Elections : भाजपा ने घोषित किए जिला प्रभारी, नेताओं को दी चुनावी जिम्मेदारी
PMGSY : योजना की निगरानी के लिए विकसित हुआ डिजिटल प्लेटफॉर्म
बैठक के दौरान पीएमजीएसवाई अधिकारियों ने योजना की भौतिक प्रगति को लेकर एक प्रस्तुतीकरण दिया। बताया गया कि विभाग ने “इंस्पेक्ट टू परफेक्ट” नामक एक एप विकसित किया है, जिससे योजना की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। बैठक में सचिव राधिका झा, सी रविशंकर, श्रीधर बाबू अद्दाकी, अपर सचिव अभिषेक रोहेला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

