igrs ranking बदायूँ।दिसंबर की आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में बरेली जोन और रेंज को प्रदेश में लगातार छठवीं बार पहला स्थान मिला है। जिले के लिहाज से बदायूं फिर अव्वल रहा है। 42 पायदान की उछाल के साथ बरेली जिला 62वें से 20वें स्थान पर दर्ज हुआ है।
Whatsapp Group join |
Please Join Whatsapp Channel |
Please Join Telegram channel |
igrs ranking एडीजी कार्यालय से जारी जानकारी के मुताबिक दिसंबर में आईं सभी 84 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर बरेली जोन लगातार छठवीं बार सूबे में अव्वल रहा।
जिलों में बदायूं को प्रथम, संभाल को 12वां, बरेली व शाहजहांपुर को संयुक्त रूप से 20वां, मुरादाबाद को 28वां, बिजनौर को 32वां, पीलीभीत को 44वां, रामपुर को 49वां और अमरोहा को 73वां स्थान मिला है। एडीजी ने पटल के दरोगा सतेंद्र कुमार व आरक्षी कली पांडेय को इसके लिए पुरस्कृत किया।
igrs ranking आईजी ने भी दी शाबासी…आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि बरेली रेंज को फिर नंबर वन घोषित किया है।
रेंज के 22 थानों को संयुक्त रूप से प्रथम रैंक हासिल हुई है। इनमें बरेली के थाना अलीगंज, महिला थाना, बदायूं के थाना बिनवार, वजीरगंज, जरीफनगर, कादरचौक, मुजरिया, फैजगंज बेहटा, अलापुर, सहसवान, इस्लामनगर, महिला थाना, बिसौली, बिल्सी, दातागंज, कुंवरगांव, उझानी, उसावां, पीलीभीत का महिला थाना, शाहजहांपुर के महिला थाना व थाना रामचंद्र मिशन इनमें शामिल हैं। जिन थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नही रहा है, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
Bajaj की धांसू Bike में मिल रहा Powerful इंजन, जानिए फीचर्स
Maruti की इस ज़बरदस्त SUV ने मार्किट में मचाया धमाल, जानिए फीचर्स
Dare to Dream Scheme:डी2डी 2.0 (2020) और डी2डी 3.0 (2021) सफलतापूर्वक आयोजित किए गए