अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: निजी भूमि पर जबरन नाली निर्माण का विरोध करने पर युवक पर किया प्राण घातक हमला गंभीर घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

On: November 10, 2026 6:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: निजी भूमि पर जबरन नाली निर्माण का विरोध करने पर युवक पर किया प्राण घातक हमला गंभीर घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी प्रशांत राजयादा पुत्र अशोक कुमार राजयादा ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सोमवार शाम करीब सवा छह बजे के बीच मयंक भारद्वाज उर्फ बिट्टू पुत्र जयप्रकाश भारद्वाज अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उसके घर के पास स्थित ददलाई खाली पड़ी भूमि पर पहुंचा और उसकी भूमि पर जबरन नाली निर्माण कराने लगा।
प्रशांत के अनुसार,जब उसने नाली निर्माण का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से मारपीट कर दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी मयंक भारद्वाज उर्फ बिट्टू कई बार उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है तथा जबरन नाली निकालने के लिए दबाव बनाता रहा है।आरोप है कि वह धमकी देता है कि यदि नाली नहीं निकलने दी तो उसे जान से मार देगा।
घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल प्रशांत राजयादा को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय बदायूं रेफर कर दिया।पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment