Sahaswan News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ एआई जेनरेटेड फोटो लगाए जाने पर पुलिस ने युवक का शांति भंग में किया चालान
सहसवान: सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर निवासी सूरज यादव पुत्र चंद्रकेश यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं का एआई जेनरेटेड फोटो फेसबुक पर अपने साथ डाली गई पोस्ट के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सूरज यादव को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर शांति भंग करने का अपराध पंजीकृत कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया जहां एसडीएम ने उसे एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरज यादव मंदबुद्धि टाइप का बताया जाता है जिसकी ग्रामीणों ने चर्चा की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

