अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Accident News: डंपर की टक्कर से घायल युवक की पांचवें दिन दिल्ली में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

On: November 10, 2026 6:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Accident News: डंपर की टक्कर से घायल युवक की पांचवें दिन दिल्ली में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहसवान। थाना मुजरिया क्षेत्र के कछला मार्ग पर पांच दिन पूर्व मोटरसाइकिल में डंपर द्वारा मारी गई टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम नगला भिंड निवासी नेम सिंह पुत्र सुमेरी ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भतीजा अरविंद पुत्र राजवीर अपने भाई किशन के साथ शाम करीब सात बजे मोटरसाइकिल संख्या यूपी 24 बीडी 3693 से कछला की ओर जा रहा था।इसी दौरान बिचौला गांव के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में अरविंद तथा सुनील घायल हो गए।

अरविंद की हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबियापुर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा बाद में बरेली के निजी चिकित्सालय रेफर किया।बरेली के चिकित्सकों द्वारा उपचार से इनकार किए जाने के बाद परिजन उसे दिल्ली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान पांचवें दिन अरविंद की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना मुजरिया पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है।पुलिस डंपर चालक की पहचान करने के लिए मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment