अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Govardhan Puja : सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा पर गौ सेवा कर मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ

On: October 22, 2025 9:02 PM
Follow Us:
Govardhan Puja
---Advertisement---

Govardhan Puja : मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने का भी संदेश देता है।

Govardhan Puja : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने का भी संदेश देता है।

 

Uttarakhand News : सीएम धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया भावपूर्ण स्मरण

 

 

Govardhan Puja : गौ-संवर्धन धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने के साथ ही आजीविका और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा हुआ

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सेवा और संरक्षण, हमारे जीवन को आगे बढ़ाता है। कई परिवारों का भरण-पोषण गाय पालन और गो-सेवा से होता है। गौ-संवर्धन धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने के साथ ही आजीविका और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा हुआ है।

 

Govardhan Puja : करीब 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य जारी

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि हम सभी मिलकर गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा राज्य सरकार निराश्रित गोवंश के लिए गौ सदनों के निर्माण और संचालन को बढ़ावा दे रही है। राज्य में निराश्रित पशु ( जिन्हें गौशालाओं में पाला जा रहा है) उनके भरण पोषण के लिए पहले पांच रुपए प्रति दिन प्रति पशु दिया जाता था, इसे बढ़ाकर अब 80 रुपए प्रति पशु/ प्रति दिन किया गया है। निजी रूप से गौशालाओं के निर्माण में राज्य सरकार ने 60 फीसदी सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा राज्य में करीब 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा आगे भी राज्य सरकार गौ संरक्षण के लिए कार्य करते रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड को PM मोदी की 12 हजार करोड़ की सौगात: CM धामी बोले- ‘अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत’

खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह में CM धामी बोले- ‘आपका बलिदान सदैव प्रेरणा देगा’

अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की खौफनाक हत्या: पत्नी और नाबालिग बेटी ने तकिये से घोंटा दम,

Uttarakhand news-उत्तराखंड में भालू ने वन दरोगा समेत 3 पर किया हमला, अब आदमखोर भालू को शूट करने का आदेश

Kedar Nath Yatra 2026: केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर- हेलीकॉप्टर से यात्रा हुई और भी आसान

Uttarakhand news-उत्तराखंड के किसानों की चमकेगी किस्मत: ITBP के जवान अब खाएंगे ‘पहाड़’ के ताजे फल-सब्जियां, ₹6 करोड़ की होगी अतिरिक्त आमदनी

Leave a Reply