अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने व बिना सूचना के घर जाने पर महिला आरक्षी निलंबित

On: September 24, 2026 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने व बिना सूचना के घर जाने पर महिला आरक्षी निलंबित

बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी आरती को बिना अधिकारियों को सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर अपने घर जाने के मामले में एसएसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार को निलंबित कर दिया है।इसके साथ ही इस मामले में पु़लिस लाइन के मुंशी की लापरवाही सामने आने पर उनकी भी जांच की जा रही है।महिला आरक्षी ड्यूटी के दौरान बिना अनुमति और सूचना के अपने घर हाथरस चली गई थी।उसके इस तरह ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की जानकारी अधिकारियों को हुई तो मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई।प्रारंभिक जांच एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव को सौंपी गई थी।जांच में महिला आरक्षी के बिना सूचना दिए घर जाने और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोपों की पुष्टि हुई।

एएसपी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया।एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी विस्तृत विभागीय जांच एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया को सौंपी है।जांच अधिकारी महिला आरक्षी के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने,अधिकारियों को सूचना नहीं देने और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच करेंगे।विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि ड्यूटी के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।जिस आधार पर महिला आरक्षी को निलंबित किया गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply