अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bisauli News: धर्मांतरण और गंभीर धाराओं में फरार चल रहे जीशान को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा

On: October 17, 2026 1:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
Bisauli News: धर्मांतरण और गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे जीशान को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा
एसओजी और बिसौली पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दबोचा
बदायूं।बदायूं जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।बिसौली थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक सटीक रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम’ की गंभीर धाराओं में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी जीशान को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल:-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,बिसौली थाना पुलिस और एसओजी टीम अपराधियों की टोह में क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी।इसी बीच पुलिस टीम को एक मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गंभीर धाराओं में वांछित और इनामी अपराधी जीशान क्षेत्र में ही कहीं छिपा हुआ है और वह कहीं भागने की फिराक में है।सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना वक्त गंवाए प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। एसओजी और बिसौली पुलिस की इस संयुक्त टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर त्वरित दबिश दी और घेराबंदी करते हुए अभियुक्त जीशान को सफलतापूर्वक दबोच लिया। यह पूरी कार्रवाई 16 अक्टूबर को अंजाम दी गई।
करखेड़ी का निवासी है जीशान, दर्ज हैं संगीन धाराएं:-गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान जीशान 26 वर्ष पुत्र एहसान के रूप में हुई है।वह बदायूं जनपद के थाना बिसौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम करखेड़ी का मूल निवासी है।पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त जीशान बिसौली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 396/26 में मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था।उसकी लगातार फरारी और अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था।अभियुक्त के खिलाफ दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 69 के साथ-साथ  उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम,2021 की धारा 3 और 5(1) जैसी बेहद गंभीर और गैर-जमानती धाराएं शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद मिली है।एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने के आदेश दिए हैं।इसी क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी  बिसौली के  पर्यवेक्षण में इस संयुक्त ऑपरेशन का खाका तैयार किया गया,जिसे एसओजी और बिसौली थाना पुलिस ने जमीन पर कामयाबी के साथ उतारा।
विधिक कार्रवाई के बाद वांछित को भेजा गया जेल:-बिसौली थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जीशान के खिलाफ सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और कागजी कार्रवाई नियमानुसार पूरी कर ली गई है।पुलिस अभिरक्षा में लेने के बाद अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया,जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेजा गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply