अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: डीएम व एसएसपी ने सहसवान के मुख्य बाजारों में परखी सुरक्षा व्यवस्था

On: November 6, 2026 3:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: डीएम व एसएसपी ने सहसवान के मुख्य बाजारों में परखी सुरक्षा व्यवस्था

सहसवान। डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजन व भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना सहसवान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था और जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की।

डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कस्बा में प्रत्येक दिन फुट पेट्रोलिंग करने व पुलिस सक्रियता बनाए रखने को निर्देशित किया। शहर में त्योहारों के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाए,इसके लिए प्रत्येक चौराहे व मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस बल की ड्यूटी के साथ थाना पुलिस को भी तैनात कराएं।

अधिकारियों ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत लगने वाले पटाखा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। फायर सर्विस व पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।त्योहारों के मद्देनजर आमजनता की रात्रि में भी आवाजाही रहती है, जिस कारण कोई घटना घटित न हो,इसके लिए रात्रि ड्यूटियों एवं थाना मोबाइल को सतर्कतापूर्वक भ्रमणशील रहकर गश्त करने के निर्देश दिए।इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा,क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment