Bisauli News: युवती की मौत के बाद फरार चल रहा सिपाही जीशान को बिसौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी सिपाही के शादी से मना करने पर युवती ने पी लिया था तेजाब,
उपचार के दौरान 29 सितंबर को युवती की हुई मौंत का मामला
बिसौली।युवती की तेजाब पीकर मौत के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी निलंबित सिपाही जीशान को बिसौली कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आरोपी सिपाही 28 सितंबर से वांछित था।पुलिस ने गैर-जमानती वारंट जारी कराने के बाद गिरफ्तारी की।एसएसपी अंकिता शर्मा ने आरोपी सिपाही जीशान की गिरफ्तारी नहीं होने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।बिसौली पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार को आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी कार्यालय से भी लगातार अपडेट लिया जा रहा था।


