अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: नगर में भगवान श्रीराम बारात (शोभायात्रा) बड़े हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ निकली

On: October 16, 2026 7:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: नगर में भगवान श्रीराम बारात (शोभायात्रा) बड़े हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ निकली

शोभायात्रा पर जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा 

शोभायात्रा में डेढ दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियो को किया गया शामिल जो आकर्षण का केंद्र रही

सहसवान। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में नगर में भगवान श्री राम बारात शोभायात्रा डेढ़ दर्जन से ज्यादा अलग-अलग आकर्षक झांकियो, काली अखाड़ा, बैंड बाजे तथा नृत्य करते कलाकार के अलावा नाना प्रकार के कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा के साथ चल रहे थे शोभायात्रा मोहल्ला जहांगीराबाद नयागंज चौराहा से प्रारंभ होकर मोहल्ला नयागंज, नवादा,बाजार विल्सनगंज,नसरुल्लागंज,पठान टोला,चाहसीरी,वापस बाजार विल्सनगंज मुन्नालाल चौराहे पर होती हुई अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।इससे पूर्व उपरोक्त झांकियां नगर के मोहल्ला नयागंज,शहबाजपुर,मुहीउद्दीनपुर बजरिया,अकबराबाद, सैफुल्लागंज आदि मोहल्ले में गस्त करने के उपरांत मोहल्ला जहांगीराबाद नयागंज चौराहे पर सभी झांकियां एकत्रित हुई जहां से वह एक विशाल भगवान श्रीराम शोभायात्रा में शामिल हो गई।

जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ती चली वैसे-वैसे विभिन्न मोहल्लों से निकाली गई झांकियां,शामिल होती चली गई और करवा आगे बढ़ता चला गया।शोभायात्रा जिस गली से गुजरी सड़कों के दोनों और तथा छतो पर स्वागत के लिए खड़े हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा की तथा आकर्षक झांकियां की पूजा अर्चना एवं आरती उतारते हुए प्रसाद वितरण किया।शोभायात्रा को देखने के लिए दूर दराज के ग्रामीण अंचलों से ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर आए महिला पुरुष बच्चों ने शोभायात्रा का सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर स्वागत किया तो बच्चे नाना प्रकार की आकर्षक झांकियां को देखकर खुश होते नजर आए।
शोभा यात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीगणेश, राम लक्ष्मण,भगवान शिव, हनुमान जी, राम लक्ष्मण सीता मां दुर्गा,मां काली,राधा कृष्ण, के अलावा डेढ़ दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियां एक दूसरे के पीछे चल रही थी झांकियो के आगे काली अखाड़ा बैंड-बाजे के कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल एवं महिला आरक्षी पुलिस बल के साथ-साथ चल रहे थे।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

 Sahaswan News: चार माह का एरियर न मिलने पर आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नगरपालिका में महिलाओं ने दिया धरना

Badaun News: घर में घुसकर महिला के साथ चार लोगों ने की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी

Badaun News: विधवा की नाबालिक पुत्री को भगाकर ले जाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Badaun News: सरसों के तेल में मिलावट पर कारोबारी व फैक्टरी मालिक पर 1.50 लाख जुर्माना

Badaun News: शादी में बीमारी छिपाने और जेवरात हड़पने के आरोप में पत्नी समेत सात ससुरालियों पर केस

Badaun News: बदायूं में गोवंशों की मौत के मामले को लेकर शासन की बड़ी कार्यवाई: दो पशु चिकित्साधिकारी निलंबित

Leave a Reply