Amroha News *चंद्रशेखर आज़ाद के हसनपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, शाहनवाज चौधरी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायज़ा*
समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
हसनपुर (अमरोहा)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 18 अक्टूबर को सम्भल अड्डा, अल अमीन अब्दुल्ला इंटर कालेज के मैदान हसनपुर पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियों में तेजी ला दी है और तैयारियां निरंतर चल रही हैं।
Amroha:ढक्का-फिरोजाबाद गांव में चौधरी शाहनवाज ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से संवाद*
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र-42 से पार्टी प्रत्याशी शाहनवाज चौधरी नें कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया।
शाहनवाज चौधरी ने तैयारियों से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय के भीतर आवश्यक कार्य पूरे करने की गुहार लगाई। वहीं पुलिस विभाग भी निरीक्षण करने पहुंचा। सांसद चंद्रशेखर आजाद के आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

