डोईवाला (देहरादून)। Dehradun Airport ने एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण( एएसक्यू) क्यू टू 2025 में 4.91 की उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की है। जो की क्यू वन 2025 की 4.81 की रेटिंग की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।
Dehradun News : देहरादून में अहिल्या स्मृति मैराथन की शुरुआत, सीएम धामी ने युवाओं संग दौड़ लगाकर बढ़ाया उत्साह
अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते Dehradun Airportर्ट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सभी हवाई अड्डों में छठवें स्थान पर है। जबकि वैश्विक स्तर पर इसका स्थान 62वां रहा है। देहरादून एयरपोर्ट को यह उपलब्धि एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, कुशल प्रबंधन और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा का प्रमाण है।
देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण है। जिसे एयरपोर्टस काउंसिल इंटरनेशनल की ओर से संचालित किया जाता है।
Dehradun Airport सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण है
एयरपोर्ट के उपमहाप्रबंधक नितिन कादयान ने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट लगातार यात्रियों को सफाई, आराम, उपलब्धता, विनम्रता, सहायता, दक्षता, सुरक्षा जांच और समृद्ध सुरक्षा के साथ ही चेक इन सामान और परिवहन की बेहतर सुविधाएं दे रहा है। जिसके चलते एयरपोर्ट को लगातार उच्चतर रेटिंग मिल रही है। जो की एयरपोर्ट की सेवाओं को बेहतर बनाती है।

