fbpx

पंजाब के CM Bhagwant Mann शुक्रवार को सचखंड डेरा बल्लां पहुंचे,संत निरंजन दास जी से भी आशीर्वाद लेकर परिवार और राज्य की भलाई की कामना भी की

पंजाब के CM Bhagwant Mann शुक्रवार को सचखंड डेरा बल्लां पहुंचे। इस दरमियान उनकी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत भी साथ थी।

 

 

CM Bhagwant Mann ने परिवार समेत गुरु महाराज जी के आगे सिर झुकाकर आर्शीवाद लिया।

उन्होंने संत निरंजन दास जी से भी आशीर्वाद लेकर परिवार और राज्य की भलाई की कामना भी की। ज्ञात हो कि सीएम मान अब पत्नी और बेटी के साथ जालंधर में रहेंगे। उन्होंने 27 जून को कैंट के दीपनगर के घर में गृह प्रवेश किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में लिए गए किराए के मकान में परिवार समेत शिफ्ट हो गए हैं।

 

panjab:4.60 लाख ट्यूबवेल पर 8.31 लाख पौधे लगाए गए

 

 

CM Bhagwant Mann ने जालंधर वैस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान रेंट पर लिया है।

पंजाब पुलिस ने CM Bhagwant Mann के जालंधर पहुंचने पर उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।  सीएम भगवंत मान जालंधर में शिफ्ट होने के बाद उपचुनाव में विजय सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। आगामी 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट के उप चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावों के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा और सप्ताह में 2 से 3 दिन तक वह यहीं पर रहेंगे।

Leave a Comment